आज #हिमालयदिवस है , आज पूरे हिमालय की चिंता फाइव स्टार होटलों में अवश्य हो रही होगी। अच्छा है पहा…
आज #हिमालयदिवस है , आज पूरे हिमालय की चिंता फाइव स्टार होटलों में अवश्य हो रही होगी। अच्छा है पहाड़ मर रहे हैं और उनके लिए कोई तो चिंतित है। हालांकि हिमालय तो कभी नीतियों का हिस्सा ही नहीं बन पाया, नहीं तो शायद ऐसी भयावह स्थिति नहीं होती।
दिवस की गरिमा है, आप सबको हिमालय दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
#हिमालयदिवस
आओ आज हिमालय दिवस मनाएं।
5 स्टार होटल की 5000 की थाली के साथ , सेंट्रली एसी के आनंद के साथ हिमालय पर चिंता जताएं और किसी को हिमालय पुत्र तो किसी को गंगा पुत्र बनाएं।
आओ आज हिमालय दिवस मनाएं।
नदी नालों, जंगलों में बड़े बड़े आश्रम और रिजॉर्ट बसाएं और रामू के फड़ पर अतिक्रमण के नाम पर बुलडोजर चढ़ाएं।
आओ आज हिमालय दिवस मनाएं।
गौला के रौखड़ से रिसपना के किनारे तक नई नई बस्तियां बसायें और यहां के रहवासियों को बुलडोजर चला कर शरणार्थी बनाएं।
आओ आज हिमालय दिवस मनाएं।
नौकरी के नाम पर नए नए हाकीम बनवाएं।
मंत्री संतरियों की औलादों को मुंहमांगी नौकरी दिलवाएं।
आओ आज हिमालय दिवस मनाएं।
बड़े बड़े बांधों से, पहाड़ का सीना चीरकर प्रदेश को ऊर्जा प्रदेश बनाएं और खाली होते हुए गांवों के लिए राजधानी से पलायन आयोग चलवाएं।
आओ आज हिमालय दिवस मनाएं।
गांव -गांव, कस्बे - कस्बे दारु की दुकान खुलवाएं और जहां दुकान न खुले तो मोबाइल वैन से डिलीवरी करवाएं।
आओ आज हिमालय दिवस मनाएं।
(साभार)
किसी समय के जीवंत कस्बे धराली की फोटो।